Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हरीश रावत की मोर्फ्ड तस्वीर कर दी ट्वीट, EC ने बीजेपी को चेता कर कहा- नियमों का पालन करें

नई दिल्ली

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड बीजेपी को चेताया है कि वो भविष्य में ज्यादा सावधानी बरते और चुनाव से जुड़े सभी नियमों का पालन करे। हाल ही में उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस नेता हरीश रावत की एक मोर्फ्ड तस्वीर ट्वीट कर दी थी, जिसके बाद आयोग ने बीजेपी को चेताया है। पिछले सप्ताह पोल पैनल ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड यूनिट को नोटिस थमाया था। पार्टी की तरफ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक तस्वीर पोस्ट की गई थी जिसमें उन्हें मुस्लिम धर्मगुरु के तौर पर दिखाया गया था।। जिसके बाद आयोग ने नोटिस थमाया था।