विशाखापत्तनम
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुड़ी पड़वा या तेलुगु नव वर्ष के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश की राजधानी को अमरावती से विशाखापत्तनम में शिफ्ट करने का मन बना लिया है। सीएमओ के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि यह भी संभावना है कि जगन तीन राजधानियों को लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे, और इसके बजाय विशाखापत्तनम को एकमात्र राजधानी के रूप में चुनेंगे।