Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अडानी ने अंबानी से फिर छीना एशिया के सबसे बड़े अमीर का ताज

नई दिल्ली

अभी एक दिन पहले ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर होने का गौरव दोबारा हासिल की थी, लेकिन एक बार फिर उन्हें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पछाड़ दिया है। अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं। अंबानी-अडानी में भारत के नंबर-1 अरबपति की रेस पिछले हफ्ते से जारी है। इनसे सबके बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को हुई गिरावट की वजह से टॉप-10 अरबपतियों में से अडानी की छोड़ सबकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई।