नई दिल्ली
कम कीमत वाले एक ‘छोटे’ स्टॉक ने धमाकेदार रिटर्न दिया है। यह शेयर अवंती फीड्स लिमिटेड (Avanti Feeds) का है। अवंती फीड्स के शेयरों ने कुछ ही साल में इनवेस्टर्स को मालामाल कर दिया गया है। कंपनी के शेयरों का परफॉर्मेंस इतना शानदार रहा है कि कुछ हजार रुपये लगाने वाले लोग लखपति बन गए हैं। अवंती फीड्स का शेयर एक समय 2 रुपये से कम का था और इसने लोगों को 36,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है।