- राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित किया बारह सूत्री मांगपत्र
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन विसंगति को दूर करने एवं वेतन कटौती के आदेश वापस लेने सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला इकाई के बैनर तले सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।