Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंगाल की फर्म ने झांसा देकर हड़पे चालीस हजार

श्रीगंगानगर

घरों में इंटीरियर डेकोरेशन का काम करने वाले श्रीगंगानगर के एक व्यापारी को मध्यप्रदेश और पंश्चिम बंगाल के दो सेलर्स ने बेस्ट क्वालिटी का झांसा देकर घटिया क्वालिटी का सामान भेज दिया। व्यापारी के तमाम प्रयास करने के बावजूद इन लोगों ने न तो पीड़ित का रुपया लौटाया और न ही अच्छी क्वालिटी का समान ही भेजा। थक-हार कर आखिर इंटीरियर डेकोरेटर ने मध्यप्रदेश और बंगाल के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।