रावतसर (सीमा सन्देश)। पर्ची सट्टे वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए के हिसाब-किताब सहित हजारों रुपए की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस विशेष बल और रावतसर थाना पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
जानकारी अनुसार बड़े स्तर पर पर्ची सट्टे की सूचना मिलने पर पुलिस ने राकेश कुमार सोनी पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नंबर 24 रावतसर के घर दबिश दी। जिस वक्त ने आरोपित के घर दबिश दी वह सट्टे के पर्ची पर लगाए पैसे का हिसाब कर रहा था। घर की तलाशी के दौरान उसके पास से 34,540 रुपए नगदी, 2 मोबाइल, एक रजिस्टर और 40 लाख रु. का हिसाब किताब मिला। थानाधिकारी नरेश कुमार गेरा ने बताया कि राकेश कुमार सोनी से साथ इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल है। इस बारे उससे पूछताछ की जार ही है। कार्रवाई करने वाली टीम में हरभजन, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, सुमन सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।