Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पालिकाध्यक्ष ने किया लाखों के कार्यों का लोकार्पण

रावतसर (सीमा सन्देश)। इलाके में लाखों रुपए की लगात करवाए जाने वाले विकास कार्याें का रविवार को पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर मेघवाल, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल व पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रमोद कुमार स्वामी उद्धाटन किया। इसमें गुरु गोविंद सिंह गेट के पास सी सी रोड, नाली निर्माण, विभिन्न वार्डों में पीएचईडी पाइप लाइन डालने, वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 17 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 23 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 15 के राउमा विद्यालय में चारदीवारी निर्माण,वार्ड नंबर 18 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 7 में सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 35 में इंटरलॉकिंग रोड व नाली निर्माण, वार्ड 2, 5 के सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण आदि कार्याें का लोकार्पण किया।
इस मौके पर दयालाराम स्वामी, नागर दास स्वामी, कालूराम, उम्मेद नाथ ,भगवती प्रसाद आर्य, महावीर सुड्डा, सुशील खदरिया, धर्मपाल सुथार, धर्मपाल मेघवाल, रघुवीर सिंह तरड़, राकेश कस्वां, जयलाल भारी, कैलाश सेवर, सलीम खान, महावीर नाथ, राज कुमार, रुस्तम खान, डॉ. महेंद्र साँगवाल, ठेकेदार सुखलाभ बराड़, ठेकेदार अजीतपाल बराड़, सुरेन्द्र साँगवाल, संदीप सिराव, रवि मेघवाल, कृष्ण अनवर खान व गणमान्य नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।