रामपुर
हिजाब विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने सोमवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े मुद्दे किसानों, युवाओं और लखीमपुर खीरी प्रकरण से जुड़े हैं। जेल में बंद सपा नेता आजम खान के बेटे और रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला ने बेरोजगारी और कोविड-19 प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा।
सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान अपना वोट डालने गए अब्दुल्ला ने केंद्र और राज्य सरकार की ‘डबल इंजन वाली सरकार’ पर तंज कसते हुए पत्रकारों से जानना चाहा कि “क्या आपको लगता है कि अगर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार नहीं होती तो आजम खान जेल में होते।” अब्दुल्ला ने कहा, “हर कोई दोनों इंजनों को जानता है।”