Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दीप सिद्धू की गाड़ी से मिली शराब की बोतलें, अभिनेता की मौत से लेकर कई बड़े खुलासे

नई दिल्ली

पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, सोनीपत पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 

पुलिस के मुताबिक दीप सिद्धू की गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा खरखौदा टोल के पास रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर खड़े 22 टायरों के ट्रक के चालक की तलाश कर रही थी।

इंडिया टुडे के मुताबिक हादसा किस वजह से हुआ इसका अभी पता नहीं चला है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं है कि बरामद शराब की बोतल का घटना से कोई संबंध है या नहीं। दुर्घटना स्थल की तस्वीरों में दीप सिद्धू का वाहन चालक पक्ष में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।