मुंबई
पंजाबी ऐक्टर-सिंगर दीप सिद्धू का मंगलवार सड़क हादसे में निधन हो गया। साथ में उनकी मंगेतर रीना भी थीं। वह खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। रीना और दीप ने वैलंटाइन्स डे साथ में मनाया था। उनकी आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि दीप अपनी मंगेतर रीना राय के साथ दिल्ली से भठिंडा जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 9 बजे उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। दोनों को पास के खरखौदा सीएचसी ले जाया गया। जहां दीप को मृत घोषित कर दिया गया। किसान आंदोलन के वक्त दीप सुर्खियों में आए थे।
रीना के साथ वैलंटाइन्स डे की तस्वीर
वैलंटाइन्स डे के वायरल फोटो में दीप और रीना साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन है हैपी वैलंटाइन्स डे। यह तस्वीर 14 फरवरी की इंस्टा स्टोरी है। 15 फरवरी की रात दीप के निधन की खबर आ गई। रीना राय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे दोनों अपनी गाड़ी से जा रहे थे। तभी एक ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी कुंडली-मनेसर-पलवल टोल पर उनकी गाड़ी खड़े ट्रक में भिड़ गई।