Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान खान ने ऐन मौके पर दिया आमिर खान को धोखा? लाल सिंह चड्ढा में नहीं होगा कैमियो

नई दिल्ली

आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज डेट के चलते लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार आगे बढ़ रही है और इसी के साथ फैन्स का इंतजार भी खत्म नहीं हो पा रहा है। कई वजहों के चलते आमिर खान के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जबसे लोगों को पता चला है कि लाल सिंह चड्ढा के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आमिर और सलमान खान साथ दिखेंगे तब से ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब लाल सिंह चड्ढा में सलमान खान की झलक नहीं देखने को मिलेगी। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

क्या है वजह?
दरअसल लाल सिंह चड्ढा की डेट्स के चलते ही खुद सलमान खान ने आमिर खान की इस फिल्म में कैमियो करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान लगातार इस कोशिश में जुटे हुए थे कि सलमान खान की डेट्स के हिसाब से ही लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कराई जाए। इस बीच कोरोना वायरस महामारी के चलते उनके हर प्लान पर पानी ही फिरता गया। सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और यही वजह है कि उन्होंने लाल सिंह चड्ढा में काम ना करने का फैसला लिया है।