Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों को हुआ फायदा; गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में नहीं है कोई भारतीय

नई दिल्ली

श्रीलंका के खिलाफ पहले और दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 783 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में तबरेज शम्सी 784 रेटिंग के साथ शीर्ष पर कायम हैं। भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में मौजूद नहीं हैं। वहीं बल्लेबाजों की रैंकिंग में लोकेश राहुल चौथे स्थान पर हैं, जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं।

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के हाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजी रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी इस सूची में शीर्ष पर हैं। 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में, वानिंदु हसरंगा ने पहले दो मैचों में पांच विकेट लिए। लेकिन तीसरे मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, जिसके कारण वह टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।