नई दिल्ली
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, कारोबार के अंत तक बाजार में बिकवाली ही हावी रही। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 104.67 अंक या 0.18 फीसदी लुढ़क कर 57,892 अंक पर बंद हुआ। सप्ताह में तीसरी बार है जब सेंसेक्स 58 हजार अंक के नीचे बंद हुआ है। इससे पहले सोमवार और बुधवार को भी बाजार में बिकवाली हावी रही। निफ्टी की बात करें तो ये 17.60 अंक के नुकसान के साथ 17,304 अंक के स्तर पर ठहरा।