Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस IT कंपनी का शेयर दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न, एक महीने में ही पैसा हुआ तीन गुना

नई दिल्ली

साल 2022 में अच्छी संख्या में स्मॉल-कैप स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक और मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की सूची में शामिल हो गए हैं। वेरिमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज के शेयर उनमें से एक हैं। इस स्टॉक ने केवल एक महीने में ही अपने निवेशकों का पैसा पौने तीन गुना कर दिया है।

बीएसई में सूचीबद्ध यह आईटी सॉल्यूशन कंपनी का शेयर 34.35 (बीएसई पर 31 दिसंबर 2021 को बंद कीमत) से बढ़कर आज 148.90 के स्तर पर पहुंच गया है, जो 2022 में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहा है।

पिछले एक हफ्ते में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगभग 124 के स्तर से बढ़कर 148.90 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में यह स्मॉल-कैप आईटी स्टॉक 51.90 से 148.90 के स्तर तक बढ़ गया है, इस अवधि में लगभग 178 प्रतिशत उछला है। इसी तरह, साल-दर-साल के स्तर पर देखें तो इस मल्टीबैगर आईटी स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 326 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।

वेरिमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज के शेयर मूल्य इतिहास की बात करें तो यदि एक निवेशक ने एक सप्ताह पहले इस मल्टीबैगर आईटी स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज 1.14 लाख हो जाता। इसी तरह अगर एक निवेशक ने एक महीने पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया था तो उसका 1 लाख आज ₹2.86 लाख हो गया होगा।