Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मेडिकल एक्विपमेंट बैंक में नि:शुल्क उपलब्ध होंगे मेडिकल उपकरण

  • अपनाघर वृद्धाश्रम की ओर से शुरू किया जा रहा मेडिकल एक्विपमेंट बैंक, 21 फरवरी को होगा विधिवत शुभारम्भ
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन की श्री अरोड़वंश सभा की ओर से संचालित अपनाघर वृद्धाश्रम की ओर से शहर के नागरिकों के लिए मेडिकल एक्विपमेंट बैंक शुरू किया जा रहा है। इस बैंक के माध्यम से कोई भी परिवार आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सीय उपकरण जैसे व्हील चेयर, हॉस्पिटल बेड, आॅक्सिजन सिलेंडर, आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, वॉकर, स्टिक, सीटिंग टॉयलेट शीट, स्टीमर, नेबुलाइजर, वाटर बेड, एयर बेड, हैंड रेस्ट, लेग रेस्ट, बैक सपोर्ट आदि अस्थाई रूप में इस्तेमाल के लिए नि:शुल्क ले सकते हैं। इस्तेमाल के बाद उन उपकरणों को वापस लौटाना होगा। इस अपनाघर मेडिकल उपकरण बैंक का विधिवत शुभारम्भ 21 फरवरी को होगा। अपनाघर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजपाल नागपाल व सचिव कपिल कालड़ा ने बताया कि अपनाघर वृद्धाश्रम की ओर से शहर के निवासियों के लिए अपनाघर मेडिकल उपकरण बैंक शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शहर के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यक मेडिकल उपकरण उपलब्ध करवाया जाएगा।