Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रणजी ट्रॉफी में तूफान मचा रहे हैं सरफराज खान, 9 पारियों के आकड़े हैं हैरान करने वाले

नई दिल्ली

रणजी ट्रॉफी को भारतीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, क्योंकि रेड बॉल वाले टूर्नामेंट के जरिए ही आप भारत की टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं। इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने के बाद ही आपको भारत की टीम में जगह मिल पाती है और मौजूदा समय में भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी कई बल्लेबाज और गेंदबाज ठोक रहे हैं। उन्हीं में एक नाम मुंबई के लिए खेल रहे सरफराज खान का है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी की पिछली 9 पारियों में विपक्षी टीमों पर हमला बोलने का काम किया है।