नई दिल्ली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। इकलौता टी20 इंटरनेशनल मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी 0-3 से पिछड़कर गंवा चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 280 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन इसका बचाव नहीं कर पाई। मैच के बाद कप्तान मिताली राज ने बताया कि क्यों टीम इंडिया ऐसे मैचों में भी जीत नहीं दर्ज कर पा रही है।