Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट लेवल द्वितीय हो बहाल

  • अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल द्वितीय (रीट-2) को बहाल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में बताया गया कि रीट लेवल द्वितीय के लिए अभ्यर्थियों ने तीन साल कड़ी मेहनत की। इसके बाद रीट लेवल-2 परीक्षा में सफलता हासिल की परन्तु सरकार ने गत दिनों परीक्षा रीट लेवल-2 परीक्षा को रद्द कर दिया जो कि बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि पेपर लीक हुआ है तो दोषियों को सजा दी जाए। बेरोजगार युवाओं को इसकी सजा क्यों दी जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि रीट-2 परीक्षा को बहाल कर राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर राजेश कुमार, मनोज, जगदीश, गोविन्द, नरेश, मीनू कालवा, अंजू, चन्द्रकला, गुरजोत, मांगेलाल, प्रेम सुथार, संजय सुथार, गोविन्द सहित कई अभ्यर्थी मौजूद थे।