Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘रहीम लाला’ के किरदार में अजय देवगन का दिखा दम, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बनाया ‘माफिया क्वीन’

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म के गानों से लेकर ट्रेलर तक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिस में ‘रहीम लाला’के किरदार में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। अजय देवगन के इस प्रोमो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहा है।

रहीम लाला बंबई का राजा…
वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कहा, ‘रहीम लाला बंबई का राजा, आ रहा है 6 दिनों में। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को थिएटर्स में होगी।’ वीडियो में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में खूब जच रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि गंगूबाई के किरदार में आलिया भट्ट की वो मदद करते हैं। इसके साथ ही गंगूबाई को माफिया क्वीन का टाइटल भी वही देते हैं।