Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘तारक मेहता’ की बबीता जी ने शुरू किया अपना बिजनेस, नए काम को लेकर हुईं एक्साइटेड

मुंबई

बॉलीवुड और टेलीविजन के क्षेत्र में एक्टर्स अभिनय में सक्रिय रहने के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते रहते हैं। ऐसे में उन कलाकारों की कमाई का एक बड़ा जरिया बिजनेस से आता है। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ की बबीता जी यानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने अपने बिजनेस की शुरुआत की है। मुनमुन का अपना यूट्यूब चैनल भी है जहां वह वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने इसकी जानकारी फैन्स को दी। नए काम को लेकर मुनमुन काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने फूड बिजनेस में एंट्री ली है।