जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि रीट की परीक्षा जुलाई 2022 में होगी। रीट के पदों की सख्या 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दी है। सीएम ने कहा कि अगले साल 1 लाख पदों पर भर्ती होगी। 50 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। सीएम गहलोत ने जयपुर में मेट्रो का विस्तार करने की घोषणा भी की है। सीएम ने शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है।
मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा
अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार मिलेगा। इस पर 800 करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा की है। राज्य सरकार खर्च उठाएगी। 700 करोड़ खर्च होंगे। शहरों में भी मनरेगा जैसी गांरटी मिलने की सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की है।