नई दिल्ली
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी और जो लोग इसे थिएटर्स में मिस कर गए थे उन्हें इस फिल्म के OTT पर रिलीज होने का इंतजार था। हालांकि मेकर्स ने फिल्म को OTT पर रिलीज करने के बजाए सीधे टीवी पर रिलीज करने का फैसला किया है। जाहिर तौर पर ये उन फैंस के लिए थोड़ा शॉकिंग होगा जो फिल्म को OTT पर देखने का इंतजार कर रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले विश्व कप की कहानी सुनाती इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल प्ले किया था जिसे काफी तारीफें मिलीं।
कहां और कब प्रसारित होगी 83?
लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर फिल्म को कहां टेलीकास्ट किया जाएगा? तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 20 मार्च को रात 8 बजे ‘स्टार गोल्ड’ पर होने जा रहा है। इतना ही नही स्टार गोल्ड ऑफर कर रहा हैं उन विज्ञापनों को जो ’83’ के एरा में टीवी पर छाए हुए थे ताकि जब लोग घरों में बैठकर फिल्म देंखेगे तब इन विज्ञापनों को देख उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएंगी।