Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुजैन खान को आ रही है अर्सलान गोनी की याद, इंस्टाग्राम पर किया फीलिंग्स का इजहार

मुंबई

सुजैन खान को अर्सलान  गोनी की याद सता रही है। यह बात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर पूरी दुनिया को बता दी है। साथ ही बैकग्राउंड में गाना भी काफी जबरदस्त बज रहा है। सुजैन के लेटेस्ट पोस्ट ने उनके और अर्सलान  गोनी के बीच खास बॉन्डिंग की सुगबुगाहट फिर बढ़ा दी है। बीते दिनों सुजैन का एक और पोस्ट चर्चा में था। इसमें उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड रितिक रोशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ की थी। अब गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि सुजैन और रितिक धीरे-धीरे अपने नए पार्टनर्स को लेकर ओपन हो रहे हैं।

अर्सलान को मिस कर रही हैं सुजैन


सुजैन ने जो तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है, इसमें वह डेनिम स्कर्ट पहने हैं। यह उनकी मिरर सेल्फी है। उन्होंने अर्सलान गोनी को टैग करके लिखा है, मिस यू। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, जिदन ता तेरा मुख वेख्या… जान तेनू निकड़े आशिक तेरे दी।