Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूल में लड़कियों के गाल खींचता और करता गंदी हरकत, माता-पिता की शिकायत के बाद हंगामा; टीचर के खिलाफ जांच के आदेश

उदयपुर

स्कूल में छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ जब गांव वालों ने हंगामा किया तो शिक्षा विभाग ने तत्काल शिक्षक को वहां से हटाकर दूसरे स्कूल में भेज दिया। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। छात्राओं ने बताया कि यह शिक्षक हर रोज स्कूल में गलत तरीके से उनके हाथ पकड़ता कभी गालों को पकड़कर खींचता था।

किसी को बताने या शिकायत करने पर कम नंबर देने की धमकी भी देता था। बच्चियों ने जब अपने माता-पिता से शिकायत की तो गांव वालों ने स्कूल में उसी शिक्षक का घेराव किया, हंगामा किया और शिक्षक को वहां से हटाने की मांग की। यह मामला चित्तौड़गढ़ जिले के एक विद्यालय का है।

पुलिस के अनुसार जिन छात्राओं के साथ शिक्षक ने स्कूल में गंदी हरकत की है उसकी उम्र 19, 17 और 11 साल है। शिक्षक का नाम विजेश्वरनाथ योगी है, जो हिस्ट्री पढ़ाता है। इन छात्राओं ने टीचर द्वारा की गई हरकतों को लेकर जब अपने माता-पिता को बताया तो इस मामले का खुलासा हुआ। बुधवार सुबह बच्चों के माता-पिता और गांव वाले स्कूल पहुंच गए। संस्था प्रधान अर्चना दाधीच से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।