Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

45 साल के व्यक्ति में आया बदलाव, जेंडर बदलकर महिला बना, पत्नी ने लिया तलाक

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अनोखा मामला सामने आया है। 45 साल का पति जेंडर बदलकर महिला बन गया। इसके बाद पत्नी से शादी के 21 साल बाद तलाक ले लिया। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। यह दंपती 5 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहा है। पति जोधपुर का रहने वाला है। जबकि पत्नी जयपुर की रहने वाली है। पति-पत्नी ने करीब 8 महीने पहले मई 2021 में पारिवारिक न्यायालय में पारस्परिक सहमति से दोनों  के बीच तलाक दिलवाने की अर्जी दायर की थी। अर्जी में कहा गया था कि  उनका विवाह 2001 में हुआ था।  लेकिन वे मार्च 2017 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। क्योंकि पति के जेंडर सर्जरी कराने के कारण उनके बीच दांपत्य संबंधों की पुन स्थापना खत्म हो गई है। राजधानी जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में यह अनोखा मामला आया है। 

कोर्ट ने कहा- दोनों अपना भला-बुरा समझते हैं

कोर्ट ने कहा है कि दोनों परिपक्व और वयस्क है। वे अपना भला-बुरा समझते हैं। उनके बीच एक साथ रहने की समझौता वार्ता विफल रही है। वे मार्च 2017 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। ऐसे में पति के जेंडर सर्जरी कराने के कारण उनके बीच दोबारा पति-पत्नी के संबंध बनने की संभावना नहीं है। दोनों ही अब विवाह विच्छेद चाहते हैं। ऐसे में उनके बीच तलाक की डिक्री देने का आदेश दिया जा रहा है।