Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जी5 पर रिलीज हुई ‘लव हॉस्टल’, जानें फिल्म के बारे में क्या बोले बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा

मुंबई

बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म लव हॉस्टल, जी 5 पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक ओर जहां बॉबी देओल किलर के किरदार में दिख रहे हैं तो दूसरी ओर विक्रांत- सान्या लव कपल के रूप में दिख रहे हैं। फिल्म की रिलीज के बाद बॉबी और सान्या ने फिल्म पर अपनी बात रखी है।

सान्या ने क्या कहा
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहीं सान्या मल्होत्रा ने लव हॉस्टल के बारे में बात करते हुए साझा किया,”यह जानकर अच्छा लगता है कि दर्शक मेरी ओटीटी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। ओटीटी सच में मेरे लिए गेम चेंजर रहा है क्योंकि यह जानकर खुशी होती है कि कोविड काल के दौरान भी एक अभिनेता के रूप में मुझे दर्शकों का मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है और मैं यह जानती हूं कि हमारी फिल्म को दर्शक पसंद करेंगे और मेरी पिछली फिल्मों की तरह इस फ़िल्म को भी दर्शकों से प्यार मिलेगा।”

क्या बोले बॉबी देओल
वहीं, बॉबी देओल ने कहा,”मुझे लगता है कि यह मेरे लिए और मेरी फिल्मों और सीरीज़ के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना बहुत अच्छा रहा है। यह एक तरह से बिल्कुल अलग इंडस्ट्री है। मुझे लगता है कि ओटीटी की रीच काफी बड़ी है और लोग अपने घरों में आराम से बैठकर फिल्में देख सकते हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं कि लोग मेरी फिल्म ज़ी5 पर देखेंगे और उनके पास यह विकल्प है कि अगर वे इसे पसंद करते हैं तो इसे बार-बार देख सकते हैं।”