Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

3 रुपये 71 पैसे के इस शेयर ने 1 लाख को बना दिया 6.53 करोड़, अब जाएगा 2600 तक, एक्सपर्ट हैं बुलिश 

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार से पैसे कमाने की तमन्ना रखते हैं तो आपमें धैर्य जरूर होना चाहिए। शेयर बाजार के जो निवेशक ‘खरीदें, बेचें और भूल जाएं’ की नीति को मानते हैं, उन्हें इससे लंबी अवधि में मोटा फायदा (stock return) हो सकता है। एसआरएफ के शेयर (SRF shares) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। यह मल्टीबैगर रासायनिक स्टॉक (Chemical stock) ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। 20 साल में इस शेयर ने 65,000 से ज्यादा का रिटर्न दिया है। 

3.71 से 2424.50 पर पहुंचा स्टॉक
पिछले 20 वर्षों में, एसआरएफ शेयर की कीमत 3.71 (22 फरवरी 2002 को एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 2,424.50 के स्तर पर पहुंच गई है, इस दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 65,250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।