वॉशिंगटन
रूस के भीषण हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाथ आगे बढ़ाया है। स्पेस एक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मस्क ने अपनी कंपनी की स्टारलिंक सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवा को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया है। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने उनसे सैटलाइट मुहैया कराने की अपील की थी।
फेडोरोव ने शनिवार को ट्वीट किया, “एलन मस्क, जब आप मंगल ग्रह का उपनिवेश करने की कोशिश कर रहे हैं- रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है! जब आपके रॉकेट अंतरक्षि से सफलतापूर्वक उतर रहे हैं- रूसी रॉकेट यूक्रेनी नागरिक लोगों पर उतर रहे हैं! हम आपसे यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराने की अपील करते हैं।”