Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

व्यवस्थापक सारण सेवानिवृत

रावतसर (सीमा सन्देश)। क्रय विक्रय सहकारी समिति रावतसर के व्यवस्थापक राम कुमार सारण 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुए विदाई समारोह में नई धान मंडी के व्यापारी, क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारी के अलावा सारण मित्र व रिश्तेदार मौजूद रहे। लोगों ने सारण को साफा और मालाएं पहनाई। सारण को जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान पटाके फोड़े गए। सारण के निवास स्थान पर नीलमा महला, पूर्व सांसद भारत राम मेघवाल, आसाराम टांडी, चौधरी चेतराम मटोरिया, चौधरी हरदत कस्वां, वेद सारण, हेतराम गिला, शीशपाल छिंपा, एडवोकेट साहब राम कड़वासरा, राजेंद्र सोमाणी, नरेंद्र सोमानी, दनेश छिंपा, रायसिंह मिल, भंवर सिंह रावतोत, रत्न सेवग, प्रेम कुमार जाट, जगदीश बिश्नोई, पूर्व सरपंच हरदत सिहाग, महेंद्र गोयल, मोहर सिंह न्योल, राजु कनसरीया, घनश्याम भोपाल सहित शहर के मौजिज लोग मौजूद रहे।