Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्वस्थ जीवनशैली बारे जानकारी दी

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक सुखाड़िया पार्क स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई। डॉ. बलदेव सिंह मान मुख्य अतिथि थे। मेदान्ता हॉस्पीटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहिताश चांदोरा ने गुर्दा रोग, मूत्र रोग व विशेष रूप से प्रोस्टेट रोग बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बढ़ती आयु के मद्देनजर बीमारियों से बचाव हेतू आवश्यक सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। जन्मदिन वाले सदस्यों में 80 वर्ष पूर्ण करने पर सुरेश चन्द्र अत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बीएस राणा एवं टीके सेतिया को फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। रविवार 13 मार्च को समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अन्त में समिति सदस्य सतीश चन्द्र सेठी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।