Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

व्यावसायिक परिसर में अवैध निर्माण, न्यास ने की कार्रवाई

बीकानेर. दीनदयाल उपाध्याय सर्कल स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अवैध निर्माण के चलते सोमवार को नगर विकास न्यास का दल मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण की जांच की।
न्यास तहसीलदार कालूराम परिहार के नेतृत्व में न्यास अभियंताओं ने व्यावसायिक परिसर का माप की पट्टे से अधिक निर्माण होना पाया। वहीं निर्माण अनुमति से अधिक निर्माण होने की भी जानकारी मिली। न्यास तहसीलदार कालूराम ने बताया कि व्यावसायिक परिसर गब्बर के मालिक को तीन दिवस का नोटिस जारी कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान को केवल जी प्लस वन निर्माण की अनुमति न्यास की ओर से जारी की गई थी। मौके पर जी प्लस टू निर्माण होना पाया गया। वहीं बेसमेंट का निर्माण भी किया हुआ है।
परिसर के पीछे की ओर की ओर भी पट्टा जमीन से अधिक निर्माण होना पाया गया। न्यास दल की ओर सेपूरे परिसर की माप की गई। न्यास दल में न्यास अधिकारी अशोक अग्रवाल,एईएन अहसाल अली, जेईएन भव्यदीप, सीनागुप्ता, श्रवण, पटवारी पूनाराम सहित होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *