श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लॉयन्स क्लब विकास द्वारा फैलोशिप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भामाशाह लॉयन गुरमीत महल को सम्मानित कया गया। सीएमडी विनोद सेठी ने बताया कि गांव मोरजण्डखारी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल डॉ. प्रवीण अरोड़ा थीं। बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने गुरमीत महल द्वारा शिक्षा, जरूरतमंद कन्याओं की शादी, पीड़ित मानवता की सेवा, पर्यावरण, आधुनिक तकनीक का प्रचार-प्रसार आदि क्षेत्रों में दिए जा रहे योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। लॉयन गुरमीत-राजेन्द्र कौर महल को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पंजाब आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के संचालक डॉ. मोहित अरोड़ा ने लॉयन्स पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया।