Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: सस्ता मोबाइल का लालच दे ठग लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा, आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

नई दिल्ली

राजस्थान के उदयपुर जिले की हाथीपोल थाना पुलिस ने एक कम्‍पनी का मोबाइल सस्‍ता देने का लालच देकर 1.76 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि उदयपुर के अंबामाता के रहने वाले डॉक्टर गौतम की ओर से 22 फरवरी को आरोपी के खिलाफ एक कंपनी के मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण बाजार दर से 30-40 प्रतिशत से भी कम दर पर दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके 1,76,97,365 रुपये बैंक व क्रेडिट कार्ड के जरिये हड़पने की शिकायत दर्ज करायी गई थी।    
     
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को तलाश करने के लिये पुलिस के विशेष दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने कर्नाटक के बेंगलुरू के बेलगांव निवासी आरोपी अक्षय पाटिल को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया और उसे उदयपुर लेकर आ गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।