Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कंगना रनौत ने शिवरात्रि पर ‘रश्केकमर’ पर किया जमकर डांस, बोलीं- मास्टर सलीम ने पागल कर दिया

मुंबई

कंगना रनौत के लिए यह महाशिवरात्रि यादगार रही। वह कई पोस्ट करके यह बात बता चुकी हैं। अब उन्होंने इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में वह जमकर नाचती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी है और मस्त होकर झूम रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह शिव भजन पर नाचती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने जो वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है उसमें मेरे रश्के कमर पर जोरदार डांस किया है। कंगना सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के एक आयोजन में शिवरात्रि मनाने कोयंबटूर पहुंची थीं। 

ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने…


कंगना रनौत ने मंगलवार को शिवरात्रि काफी धूमधाम से सेलिब्रेट की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी झलक भी दिखाई है। सेलिब्रेशन के कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। कंगना के फैन अकाउंट पर एक वीडियो है। इसमें वह लोगों के साथ डांस करके डांस कर रही हैं। गाना बज रहा है, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने… वीडियो पर लिखा है, कंगना रनौत शिवरात्रि में हंसराज रघुवंशी के शिवभजन पर डांस करते हुए। यह वीडियो कंगना ने अपने इंस्टा अकांउट पर रीशेयर किया है।