Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूक्रेन से कुत्ते के साथ भारत लौटीं आर्या; 20 किमी चलीं पैदल, डॉगी थक गया तो बैग फेंक कर गोद लिया

नई दिल्ली

केरल की मेडिकल छात्रा आर्या एल्ड्रिन युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने पालतू कुत्ते के साथ सुरक्षित भारत लौटी हैं। आर्या को युद्ध से तबाह देश से भागने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने अपने कुत्ते के बिना जाने से इनकार कर दिया। उनके लिए अपने कुत्ते को लेकर लौटना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसे लेकर उनकी काफी तारफी हो रही है।

इडुक्की से MBBS सेकेंड ईयर की छात्रा ने कहा, “मैंने तय किया था कि अगर मैं अपने देश वापस जाऊंगी तो जायरा मेरे साथ होगी। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और कई प्वाइंट्स पर पूछताछ के लिए मजबूर किया गया। कुछ लोग मुझ पर हंसे भी। एक बार तो मुझे 20 किलोमीटर पैदल चलना था, इसलिए सायरा को ले जाने के लिए मुझे अपने कपड़े के थैले फेंकने पड़े। अब मैं राहत महसूस कर रही हूं कि सायरा मेरे साथ है।”