Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र:   बजट पर CM गहलोत का रिप्लाई,  विधानसभा में 1 लाख भर्तियों की घोषणा

जयपुर

राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के सप्तम सत्र के 10 वें दिन गुरुवार को सीएम गहलोत ने बजट रिप्लाई देते हुए 3 लाख भर्तियों की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में एक लाख नौकरियां दी जा चुकी है। एक लाख नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एक लाख नई भर्तियां की जाएंगे। सीएम ने कहा कि मुझे दुख है कि रीट परीक्षा रद्द करनी पड़ी। रीट जैसी धांधली रोकने के लिए उनकी सरकार कड़े प्रावधानों वाला कानून लाएगी। विधानसभा के इसी सत्र में कानून बनाया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि रीट पेपर लीक भाजपा के शासन काल में भी लीक हुए थे। लेकिन उनकी एसओजी से जांच तक नहीं कराई गई।