जयपुर
राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार द्वारा मदिरा पर 20 प्रतिशत सेस राशि लगाने पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया है। विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में धारीवाल ने कहा कि शराबी वैसे तो गायों को चारा नहीं खिलाते है। लेकिन शराब पर सेस लगाने से शराबी पुण्य कमा कमा रहे हैं। धारीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वर्ष 2018 में शराब पर जो सेस लगाया गया था वह राशि गौशालाओं में पशुओं के चारा पर खर्च की जा रही है। गुरुवार को विधानसभा में वित्तमंत्री की ओर से बताया कि प्रत्येक ब्लॉक पर नंदी गौशाला स्थापित करने पर 111 करोड़ खर्च किये जायेंगे। सेस के रूप में प्राप्त राशि गौशालाओं के आधारभूत संरचना एवं गोवंश के भरण-पोषण, बायोगैस संयत्र लगाने एवं गोवंश के संरक्षण व संर्वधन के साथ गौशालाओं को स्वावलम्बी बनाने पर खर्च की जाती है।