नई दिल्ली
गुजरात में होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 स्थगित कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात के गांधीनगर में 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो 2022 स्थगित कर दी गई है।
प्रवक्ता ने कहा, “प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण, गांधीनगर, गुजरात में 10 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो 2022 को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा।”
बता दें कि डिफेंस एक्सपो में भारतीय रक्षा मंत्रालय देश की सैन्य ताकत प्रणाली का प्रदर्शन करता है। इसमें दूसरे देश और रक्षा सामान बनाने वाली कंपनियां भी हिस्सा लेती हैं। रक्षा मंत्रालय डिफेंस एक्सपो का आयोजन हर दो साल में करती है.