Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत ने मोदी सरकार के कर्ज को आधार बनाकर भाजपा पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के आरोपों का ट्वीट कर यूं दिया जवाब 

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार के कर्ज को आधार बनाकर प्रदेश भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि कई विपक्षी लोग बार-बार राज्य सरकार पर कर्ज की बात करते हैं। संभवतया: ऐसे लोगों को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। कोई भी राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के बाहर जाकर कर्ज नहीं ले सकती। राज्य का कर्ज संविधान के अनुच्छेद 293 व FRBM की सीमा के तहत लिया जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि कर्ज लेना भी अर्थव्यवस्था के लिए बनाए गए कानूनों का संगत है।