नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध से शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं। निवेशकों की पूंजी लगातार कम हो रही है। ऐसे में टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर भी निवेशकों को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कई सत्रों से लग रहे लोअर सर्किट के कारण यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये से करीब 188 रुपये टूटकर 102.70 रुपये पर आ गया है। आज यानी शुक्रवार को भी यह 5 फीसद की लोटर सर्किट पर है। एनएसई पर 615751 शेयर बिकने को तैयार हैं, लेकिन खरीदार कोई नहीं। इस स्टॉक में केवल सेलर ही दिख रहे हैं।