मुंबई
बॉलीवुड के हंक एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) फिल्मों में जोरदार एक्शन करते नजर आते हैं। जॉन की फिल्मों के लिए फैन्स एक्साइटिड रहते हैं और ऐसे में अब उनकी अपकमिंग फिल्म अटैक (Attack) की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी। फिल्म के कुछ पोस्टर और प्रोमो वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था।