Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Pushpa फेम अल्लू अर्जुन ने बच्चों के साथ यूं बिताया क्वालिटी टाइम

मुंबई

तेलुगू फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ से अभी भी धमाल मचाए हुए हैं। फैन्स से उनकी इस फिल्म का खुमार अभी भी उतरा नहीं है। अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अल्लू परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। उन्हें परफेक्ट फैमिली मैन कहा जाता है। पिछले कुछ दिनों में पत्नी स्नेहा और बच्चों के साथ उनकी कई तस्वीरें शेयर आई हैं जिसमें खुशी भरे पलों की झलक दिखती है। अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्नेहा ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें अल्लू के साथ उनके दोनों बच्चे हैं।