Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलिया- जाह्नवी से सिद्धार्थ- वरुण तक, कैसा है करण जौहर के इन ‘स्टूडेंट्स’ का सिनेमाई रिपोर्ट कार्ड?

मुंबई

निर्माता- निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) अपकमिंग फिल्म बेधड़क (Bedhadak) से लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani), गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को लॉन्च कर रहे हैं। करण इससे पहले भी कुछ सेलेब्स को लॉन्च कर चुके हैं, एक नजर उन सेलेब्स के सिनेमाई रिपोर्ट कार्ड पर…

आलिया भट्ट: करण जौहर ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट को लॉन्च किया था। आलिया अभी तक कुल 13 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिस में 2019 में रिलीज हुई गली ब्वॉय ने सबसे अधिक कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक गली ब्वॉय के बाद राजी, बद्रीनाथ की दुलहनिया, 2 स्टेट्स और कंलक टॉप 5 में शामिल हैं। आलिया की गिनती बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है।

तारा सुतारिया: 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से तारा सुतारिया ने डेब्यू किया था। तारा सुतारिया अब तक कुल 3 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तारा की तड़प ने 26.91 करोड़ रुपये, मरजावां ने 47.78 करोड़ रुपये और SOTY 2 ने 69.11 करोड़ का कलेक्शन किया था। तारा ने करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।