Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाराष्ट्र फोन टैपिंग पैटर्न गोवा में दोहराया जा रहा, मुझे अखिलेश यादव की है चिंता: संजय राउत

मुंबई

राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर फोन टैपिंग का मामला उठाया है। राउत ने कहा कि इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है।

संजय राउत ने कहा, “ये सच है कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में यही महाराष्ट्र पैर्टन चल रहा है। ये संयोग की बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे वो गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की भी चिंता है।”