Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूक्रेनी महिला ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील- मेरे देश को बचा लीजिए

श्रीनगर।

रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार जारी है। इस बीच एक कश्मीरी व्यक्ति से शादी करने वाली यूक्रेन की ओलीज़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से अपील की है कि वह उनके देश में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच यूक्रेन की हर संभव मदद करें।

ओलीजा अब पुलवामा जिले के त्राल इलाके में रहती है। उसने कहा, “मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरा दिल रोता है क्योंकि मेरा परिवार वहां है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से कहना चाहती हूं कि किसी भी तरह से यूक्रेनियन की मदद करने की कोशिश करें। रास्ता संभव है। वे शांतिपूर्ण लोग हैं।”

उन्होंने कहा, “आज हमारा देश लोकतंत्र और शांति के लिए लड़ रहा है। उनके दिल में आजादी है और वे रूस को हमारे घरों में नहीं आने देंगे।”