Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत इलेक्ट्रानिक्स पर धारणिया का स्वागत

रावतसर(सीमा सन्देश संवाददाता)। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गोयल के प्रतिष्ठान भारत इलेक्ट्रानिक्स पर राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज बोर्ड सदस्य मनीष धारणिया का स्वागत सत्कार किया गया। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच व नगरपालिका पार्षद सहित यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के युवा सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान गोयल ने कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को किसानों की आवाज उठाने के लिए जो कमान सौंपी है वह सराहनीय है। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि हाल ही में जारी राज्य बजट में 36 वर्गों को साथ लेकर 36 वर्ग के विकास के लिए बजट प्रस्तुत किया गया है। मनीष धारणिया ने कहा कि युवाओं और किसानों के हितों के लिए 24 घंटे उनके लिए तैयार है। धारणिया ने गोयल द्वारा बालश्रम रोकथाम और बालकों को शिक्षा से जोड़ने के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर सुभाष गोदारा ,हंसराज गोदारा रामकिशन भादू , चाद बत्रा , रणजीत सुथार , , भारत भूषण गोयल ,राहुल महेश्वरी , ,सरपंच धर्मपाल थालोड , धनराज सिहाग ,सरपंच पति सादुल बिजारणिया सुशील खदरिया गोविंद सागवाल, गुरसेवक बरतिया,राजू डूडी,भगवती प्रसाद आर्य ,भूप सिहाग, रजत स्वामी, सहित बड़ी सख्या मे कोग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारीा मौजूद रहे।