संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। अपेक्स क्लब की द्वारा के आर कन्या महाविद्यालय में नि:शुल्क रक्त जांच एवं रक्तदान के लिए प्रेरित हेतू शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य मनीषी अरोड़ा ने बताया कि अपेक्स क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत रक्तजांच एवं सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं की नि:शुल्क रक्त जांच करने के साथ उन्हे रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। अपैक्स क्लब अध्यक्ष नीलम सोनी ने छात्रों को रक्तदान के लाभ बताए। आयुवेर्दाचार्य डॉ. जयश्री ने छात्राओं को रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों तथा उनके निवारण के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. जयश्री ने छात्राओं की निशुल्क काउंसलिंग की। अपैक्स क्लब सचिव निशु गर्ग, नीलम बंसल, पायल जैन, ममता गर्ग, अनीता आदि ने भी संबोधित किया। सहायक आचार्य नवेन्दु सिहाग ने रक्तदान से पूर्व होने वाली जांचों बारे बताया। निदेशक राजेश गोदारा ने शिविर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डोली अरोड़ा, नीतू शर्मा, महिमा शर्मा, शालिनी शर्मा, तरसेम सिंह, कृष्ण लाल, नवीन बंसल, योगेश भारद्वाज, भीम निमीवाल, विवेक विश्नोई सभी आचार्यों मौजूद रहे।