Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुख्यमंत्री का जताया आभार

संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा पर हर वर्ग इसकी तारीख कर रहा है। अखिल भारतीय जाट महासभा ने भी नई पेंशन योजना को बन्द कर पुरानी पेंशन योजना शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताने के लिए एक आभार पत्र तहसीलदार को सौंपा। महासभा अध्यक्ष राजाराम बेनीवाल ने बताया कि समस्त कर्मचारी वर्ग इसके लिए मुख्यमंत्री का आभारी रहेगा। इस अवसर पर महासचिव जगदीश सहारण, सचिव विजयसिंह बेनीवाल, कोषाध्यक्ष योगेश भोबिया, जाट रिटार्यड लोकसेवक मण्डल के उपाध्यक्ष मगंतराम मूण्ड, जाट लोकसेवक मण्डल के अध्यक्ष महेन्द्र सहारण, उपाध्यक्ष कंवरपाल पोटलिया,जाट युवा मण्डल के अध्यक्ष अमित सहू, हरदेव मलिक, अमरजीत बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रपाल बेनीवाल, सुभाष कासनियां, एडवोकेट मनीराम सहू, सुनील टांडी, नरेश मंडा, सरपंच महेंद्र भाकर, एडवोकेट अनिल चोयल आदि उपस्थित रहे।