Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हर शेयर पर 150 रुपए का नुकसान, कंपनी के IPO ने मचाया था धमाल

नई दिल्ली

भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के माहौल से गुजर रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार की ही बात करें तो सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा टूट गया। इस माहौल में अधिकतर कंपनियों के शेयर नुकसान झेल रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर FSN E-Commerce वेंचर का है।

ये ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी रिटेलर नायका लिमिटेड की पैरेंट कंपनी है। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ ने लिस्टेड होने के साथ ही निवेशकों को मालामाल भी किया।

10 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर: सोमवार को कारोबार के दौरान नायका लिमिटेड के शेयर का भाव 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया। बीते कारोबारी दिन से तुलना करें तो प्रति शेयर निवेशकों को 150 रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बहरहाल, शेयर का भाव 1350 रुपए के स्तर पर है। ये कंपनी के शेयर ऑल टाइम लो के काफी करीब है। वहीं, आईपीओ के इश्यू प्राइस के भी नजदीक है।